
Pakistan Cricket: पीसीबी के लिए राहत भरी खबर, न्यूजीलैंड बोर्ड ने दौरा रद्द करने के एवज में भरा हर्जाना
AajTak
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम जून में वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करने जा रही है. इसके बाद पाकिस्तान को नीदरलैंड्स दौरे पर भी जाना है.
सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ज्यादातर देश पाकिस्तानी जमीं पर क्रिकेट खेलने से कतराते हैं. इसी कड़ी में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को पिछले साल पाकिस्तान में सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी थी, लेकिन उन्होंने ओडीआई मैच की शुरुआत से ठीक पहले अपना दौरा रद्द कर दिया था. इसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को लाखों रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ था.
अब उस दौरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने होटल बुकिंग, सुरक्षा, ब्रॉडकास्ट सहित अन्य वित्तीय नुकसान के लिए पीसीबी को मुआवजे का भुगतान किया है. क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक मुआवजे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है. न्यूजीलैंड अब दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में तीन वनडे और दो टेस्ट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी. इसी तरह किवी टीम के अप्रैल 2023 में पांच मैचों की टी20 और पांच मैचों की ओडीआई सीरीज भी खेलने की संभावना है.
क्लिक करें- PCB Chairman Ramiz Raja: 'खुद पद छोड़ दें रमीज राजा, वरना पाकिस्तान सरकार हटा देगी'
उधर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2022 से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलने हेतु न्यूजीलैंड बोर्ड के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. विश्व कप को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड ने आईसीसी बैठक के दौरान त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी का प्रस्ताव रखा था, जिसे बाकी दोनों देशों ने स्वीकार कर लिया.
हालांकि, इंग्लैंड के मैचों की तारीख तय होने के बाद पीसीबी न्यूजीलैंड के दौरे की पुष्टि करेगा. इंग्लैंड के इस साल सात मैचों की टी20 सीरीज खेलने की उम्मीद है. पाकिस्तान टीम का आखिरी असाइनमेंट इस साल अप्रैल में समाप्त हुआ, जब उन्होंने तीन-तीन मैचों की टेस्ट एवं वनडे सीरीज के अलावा एक टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी.
आयरलैंड दौरे पर जाएगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









