
Pakistan Captain Babar Azam: रमीज राजा के बाद अब होगी बाबर आजम की छुट्टी? नए PCB अध्यक्ष का खुलासा
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ अपने ही घर में व्हाइट वॉश से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम की लीडरशिप पर सवाल उठने लगे. मगर पूर्व पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने बाबर का सपोर्ट किया था. अब इसी सवाल पर नए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने बड़ा बयान दिया है...
Pakistan Captain Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बदलावों का दौर जारी है. इसी बीच अब पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम पर भी गाज गिर सकती है. उनकी कप्तानी छिन सकती है, खासकर टेस्ट फॉर्मेट से. हाल ही में पीसीबी के अध्यक्ष पद से रमीज राजा को हटाया है. जबकि नजम सेठी नए चीफ बने हैं. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी को चीफ सेलेक्टर भी बनाया गया है.
हाल ही में पाकिस्तान टीम को उसी के घर में इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना की जा रही है. अब पाकिस्तान टीम अपने घर में न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज खेल रही है.
खासकर टेस्ट में छिन सकती है बाबर की कप्तानी
इसी बीच सोमवार (26 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजम सेठी से बाबर आजम और उनकी कप्तानी को लेकर सवाल किया गया. इस पर नजम सेठी ने कहा कि बाबर पाकिस्तान का स्टार है. वो तो हमारे दिलों में बैठा है. हालांकि स्प्लिट कप्तानी (अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान की थ्योरी) को लेकर नजम सेठी ने कहा कि यह फैसला सेलेक्टर्स और कमेटी करेगी. उसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा.
'17 बंदे PCB ऑफिस में घुसे, सामान भी नहीं लेने दिया', पाकिस्तान बोर्ड के पूर्व चीफ रमीज राजा का दुख
इस बयान से साफ है कि यदि सेलेक्टर्स या कमेटी ने सिफारिश की, तो बाबर की कप्तानी जाना तय है. यह भी हो सकता है कि स्प्लिट कप्तानी फॉर्मूला लागू हो सकता है. यानी टेस्ट फॉर्मेट में अलग कप्तान और सीमित ओवर्स (वनडे-टी20) फॉर्मेट में अलग कप्तान हो सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









