
Pakistan 3 Match Rescheduled in World Cup: वर्ल्ड कप में बढ़ेगा बाबर आजम का सिरदर्द... बदलेगा पाकिस्तान के 3 मैचों का शेड्यूल!
AajTak
भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम सिरदर्द बढ़ सकता है. दरअसल, नवरात्रि और काली पूजा के कारण पाकिस्तान के 3 मैचों को रिशेड्यूल किया जा सकता है. इसमें एक भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी रहेगा...
Pakistan Team Three Match Rescheduled in World Cup 2023: इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पहले खबर आई थी कि नवरात्रि के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच समेत 6 मुकाबलों का शेड्यूल बदला जाएगा. मगर अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान टीम का एक और मुकाबला भी प्रभावित होगा.
दरअसल, पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 12 नवंबर को एक मैच खेलना है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मगर इसी दिन काली पूजा त्योहार भी होगा. बंगाल में यह पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है.
काली पूजा के कारण सुरक्षा नहीं दे पाएगी पुलिस
ऐसे में कोलकाता पुलिस और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने पाकिस्तान के इस मैच की तारीख बदलने के लिए ICC और BCCI से अपील की है. पहले यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई थी, मगर अब पुलिस अधिकारियों ने भी कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने और CAB ने मैच बदलने की मांग की है.
पुलिस ने CAB और BCCI से कहा है कि काली पूजा के दिन पूरे शहर समेत बंगाल में भारी पुलिस बल तैनात रहता है ताकी किसी प्रकार का कोई उपद्रव ना हो सके. ऐसे में यदि उसी दिन यह मैच भी होता है, तो सुरक्षा देने में असफल रहेंगे. इसी कारण बेहतर होगा कि इस मैच को 12 की बजाय एक दिन पहले यानी 11 नवंबर को कराया जाए.
पाकिस्तान के एक नहीं 3 मैचों में होगा बदलाव!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









