
Pakistan: ‘इफ्तारी विद लाला’, शाहीन आफरीदी ने शेयर की ‘ससुर’ शाहिद के साथ तस्वीर
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेट के दो स्टार प्लेयर्स ने अपनी तस्वीर साझा की है. शाहीन शाह आफरीदी ने शाहिद आफरीदी के साथ इफ्तार मनाई है, जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह आफरीदी (Shaheen Shah Afridi) अपने खेल के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में आई ताज़ा आईसीसी रैंकिंग में भी उन्हें फायदा हुआ है. अभी रमज़ान का महीना चल रहा है, ऐसे में शाहीन आफरीदी ने पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और अपने होने वाले ससुर शाहिद आफरीदी के साथ तस्वीर शेयर की है. शाहीन आफरीदी ने शाहिद आफरीदी (Shahid Afridi) के साथ इफ्तारी मनाई और अपनी तस्वीर साझा की. शाहीन ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि लाला के साथ इफ्तारी. बता दें कि शाहीन शाह आफरीदी इस वक्त दुनिया के सबसे बेहतरीन बॉलर्स में से एक हैं. शाहिद आफरीदी ने पिछले साल ही ऐलान किया था कि उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहीन आफरीदी के साथ होगी. दोनों की सगाई हो गई है, लेकिन शादी की तारीख अभी तक पक्की नहीं हुई है.
शाहीन शाह आफरीदी लगातार शाहिद आफरीदी की तारीफ करते रहे हैं और पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने भी कई मौकों पर अपने होने वाले दामाद की जमकर तारीफ की है. शाहीन आफरीदी भी शाहिद की तरह ही 10 नंबर वाली जर्सी पहनते हैं. पहले ये जर्सी शाहिद आफरीदी के नाम पर ही थी, लेकिन बाद में शाहीन ने जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपील की तब शाहिद के कहने पर उन्हें ये नंबर दिया गया. शाहीन आफरीदी विकेट लेने के बाद भी जश्न अपने ससुर की तरह ही मनाते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









