
PAK vs WI: पोलार्ड PAK दौरे से हुए बाहर, कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे ये दो धुरंधर
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान कीरोन पोलार्ड की हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते दौरे से बाहर हो गए हैं. हालिया टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पोलार्ड की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने में और वक्त लगेगा.
PAK vs WI: पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान कीरोन पोलार्ड की हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते दौरे से बाहर हो गए हैं. हालिया टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पोलार्ड की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने में और वक्त लगेगा. West Indies Captain Kieron Pollard ruled out of upcoming Pakistan tour due to injury More details ⬇️⬇️https://t.co/KPEaGgIv9q pic.twitter.com/yMGT1e3d3T

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









