
Pak vs SL Match, World Cup Records: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का रिकॉर्ड टूटा... रिजवान ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला मंगलवार को हैदराबाद में हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया. इस नतीजे के साथ ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा लगातार जीत का रिकॉर्ड भी टूट गया है. आइए जानते हैं मैच में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में....
PAK vs SL Match, World Cup Records: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने धमाल मचा दिया है. उसने अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किए. इस नतीजे के साथ ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा लगातार जीत का रिकॉर्ड भी टूट गया है.
इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान ने अपना दूसरा मैच मंगलवार (10 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ खेला, जिसमें 4 विकेट गंवाकर 345 रनों का टारगेट चेज किया.
वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार एक मैच में 4 शतक लगे
पाकिस्तान टीम के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतक जड़े और 48.1 में ही मुकाबला जीत लिया. बता दें कि वर्ल्ड कप में भी यह सबसे बड़े टारगेट चेज का रिकॉर्ड है. इससे पहले पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में 264 रनों का टारगेट चेज किया था. यह मुकाबला 1992 वर्ल्ड कप में हुआ था. उस सीजन में पाकिस्तान ही चैम्पियन बना था.
वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक ही मैच में पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हों. साथ ही वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा भी पहली बार हुआ है, जब किसी एक ही मैच में 4 शानदार शतक लगे हों. ओवरऑल वनडे में ऐसा तीसरी बार हुआ है. इनके अलावा भी मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं...
वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ लगातार जीत का रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









