
Pak Vs SL: 151 की रफ्तार और बिखेर दिए विकेट...पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने फाइनल में उगली आग
AajTak
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप-2022 का फाइनल मैच खेला गया. पाकिस्तान ने यहां पहले बॉलिंग की, पाकिस्तानी बॉलर्स ने यहां श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर की हालत खराब कर दी. पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने इस दौरान एक ऐसी बेहतरीन बॉल डाली, जिसे टूर्नामेंट की बेस्ट बॉल बताया गया है.
एशिया कप-2022 का फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया. श्रीलंका यहां 23 रनों से मुकाबला जीतकर चैम्पियन बना. पाकिस्तान ने यहां अपनी बॉलिंग पर भरोसा किया और टॉस जीतकर पहले बॉलिंग ही चुनी. यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ, पाकिस्तानी बॉलर्स ने श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया.
पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने इस दौरान दमदार बॉलिंग की. साथ ही उन्होंने अपने स्पेल में एक बॉल 151 किमी. की रफ्तार से बॉलिंग की और श्रीलंकाई बल्लेबाज के स्टम्प उड़ा दिए. श्रीलंकाई पारी के छठे ओवर की पहली बॉल पर हारिस रऊफ ने दनुष्का गुनाथालिका को क्लीन बोल्ड कर दिया.
151 किमी. की स्पीड से आई यह बॉल इतनी तेज़ी से स्विंग हुई और स्टम्प में घुस गई कि श्रीलंकाई बल्लेबाज को हवा तक नहीं लगी. हारिस रऊफ की इस तरह की बॉल देखकर कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए और इसे टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन बॉल में से एक करार दी. हारिस रऊफ ने कुल 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए.
पाकिस्तानी बॉलर्स ने तोड़ दी थी श्रीलंकाई टॉप ऑर्डल की कमर श्रीलंका की टीम जैसे ही बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तानी बॉलर्स ने हमला करना शुरू कर दिया. पहले ही ओवर में नसीम शाह की तेज़ स्विंग बॉल ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया, वह खाता भी नहीं खोल पाए.
Proper heat by Haris Rauf, 151 kph to cleans up Gunathilaka. pic.twitter.com/zAKX0EoVIV
सिर्फ हारिस रऊफ और नसीम शाह की जोड़ी ही नहीं बल्कि स्पिनर्स की जोड़ी ने भी कमाल किया. इफ्तिकार अहमद और शादाब खान ने भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








