
PAK vs SA, World Cup 2023 Live Score: पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच आज जोरदार मुकाबला, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
World Cup 2023, Pakistan vs South Africa Live Cricket Score: भारत में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
World Cup 2023, Pakistan vs South Africa Live Cricket Score: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ब्लॉकबस्टर मुकाबलों का दौर जारी है. आज (27 अक्टूबर) वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
मौजूदा वर्ल्ड कप में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वह पांच में तीन मुकाबले गंवा चुकी है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं. साउथ अफ्रीका को इकलौती हार नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाद विलियम्स/तबरेज शम्सी.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक फखर जमां, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन आफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ/मोहम्मद वसीम जूनियर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








