
PAK vs SA T20 World Cup: WC: अफ्रीकी गेंदबाजों पर जमकर बरसे शादाब खान, टूटने से बचा शोएब मलिक का रिकॉर्ड
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में शादाब खान ने बल्ले से तबाही मचा कर रख दी. शादाब ने महज 20 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया जो पाकिस्तान की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. शादाब और इफ्तिखार ने छठे विकेट के लिए महज 35 बॉल पर 83 रनों की बेजोड़ पार्टनरशिप कर डाली.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में शादाब खान ने बल्ले से तबाही मचा कर रख दी. दाएं हाथ के बल्लेबाज शादाब खान ने महज 22 बॉल पर 52 रनों की पारी खेल डाली. इस दौरान शादाब खान ने चार छ्क्के और तीन चौके लगाए. शादाब खान की इस पारी का नतीजा था कि पाकिस्तानी टीम 9 विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रही. जवाब में साउथ अफ्रीका संशोधित टारगेट तक नहीं पहुंच सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा.
तूफानी पारी के दौरान शादाब खान का बखूबी साथ इफ्तिखार अहमद ने दिया. दोनों ने छठे विकेट के लिए महज 35 बॉल पर 82 रनों की बेजोड़ पार्टनरशिप कर डाली, जो टी20 इंटरनेशनल में छठे या उससे नीच के किसी विकेट के लिए पाकिस्तान की बेस्ट पार्टनरशिप रही. इस दौरान दोनों ने एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी जैसे बॉलर्स की जमकर खातिरदारी की.
मैच से जुड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें
खास बात यह है कि शादाब खान ने महज 20 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया जो पाकिस्तान की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. टी20 में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम पर है जिन्होंने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में यह मुकाम हासिल किया था. इफ्तिखार अहमद की बात करें तो उन्होंने 35 बॉल का सामना करते हुए 51 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे.
पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक (टी20 इंटरनेशनल): 18 शोएब मलिक बनाम स्कॉटलैंड शारजाह 2021 20 शादाब खान बनाम साउथ अफ्रीका सिडनी 2022 21 उमर अकमल बनाम ऑस्ट्रेलिया एजबेस्टन 2010 22 उमर अकमल बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2016
बाबर-रिजवान फिर रहे बल्ले से फ्लॉप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








