
PAK VS NEP, Asia Cup 2023 1st Cricket Match Live Score: बाबर आजम ने जीता टॉस, पाकिस्तान का नेपाल के खिलाफ बल्लेबाजी का फैसला
AajTak
एशिया कप 2023 में आज (30 अगस्त 2023) को नेपाल और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है. नेपाल पहली बार एशिया कप में खेलने उतर रहा है, वहीं उसकी पाकिस्तान से भी पहली बार भिड़ंत है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितम्बर को खेला जाएगा.
Pakistan VS Nepal, Asia Cup 2023 1st Cricket Match Live Score: एशिया कप 2023 की शुरुआत हो गई है. इस टूर्नामेंट में पहला मैच नेपाल और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है. नेपाल पहली बार एशिया कप में खेलने उतर रहा है, वहीं उसकी पाकिस्तान से भी पहली बार भिड़ंत है.मैच में टॉस पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैंकिंंग में नंबर 1 टीम है.
इस मैच से जुड़े हर अपडेट्स, स्कोरबोर्ड, हाइलाइट्स के लिए हमारे साथ बने रहें... इस पेज को रिफ्रेश करते रहें. लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान टीम की मजबूती
मेजबान टीम के पास इमाम-उल-हक और बाबर आजम के रूप में शीर्ष क्रम के दो बल्लेबाज हैं, जिनका मुल्तान में एवरेज क्रमश: 66.33 और 60.33 है. उनके पास नंबर 4 पर मोहम्मद रिजवान के साथ एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है, जबकि आगा सलमान भी मध्य क्रम के एक उपयोगी बल्लेबाज साबित हुए हैं. पाकिस्तान के पास ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में मोहम्मद नवाज और हैं. वहीं गेंदबाजी में उनके पास शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह की तिकड़ी है.
एशिया कप 2023 से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
नेपाल की टीम की मजबूती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









