
PAK vs ENG Test Bazball: पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद ने उड़ाया इंग्लैंड का 'बैजबॉल', फैन्स ने लगा दी अंग्रेजों की क्लास
AajTak
पाकिस्तान टीम मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. इस मैच से स्पिनर अबरार अहमद ने डेब्यू किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही धमाल मचा दिया. अबरार ने 7 विकेट लेकर इंग्लैंड के बैजबॉल की धज्जियां उड़ा दीं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी इंग्लैंड को जमकर ट्रोल किया जा रहा है...
Abrar Ahmed PAK vs ENG Test Bazball: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ हाल ही में कुछ समय से 'Bazball' शब्द जुड़ा हुआ है. यह शब्द टीम के साथ तब से जुड़ा है, जब से न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कुलम इंग्लिश टीम के कोच बने हैं. इंग्लैंड टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है, यहां भी यह 'Bazball' ट्रेंड में आ गया है.
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की आक्रामक पारी के कारण यह 'Bazball' नाम जुड़ा है. इसके दम पर ही इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट के पहले ही दिन 500 से ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. एक दिन में ही इंग्लैंड की तरफ से 4 शतक लगा दिए थे. इसके दम पर इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 74 रनों से जीत लिया था.
अबरार ने 7 विकेट लेकर 'Bazball' को ध्वस्त किया
अब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुल्तान में खेला जा रहा है. इसमें पाकिस्तान के लिए लेग स्पिनर अबरार अहमद ने डेब्यू करते हुए इंग्लैंड के 'Bazball' की धज्जियां उड़ा दीं. अबरार ने 22 ओवर में 114 रन देकर इंग्लैंड के 7 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. बड़ी बात है कि यह सभी टॉप-7 विकेट रहे थे.
Abrar when he heard about Bazball approach pic.twitter.com/Ma3ihxAYJr
A fifer in the first session of debut Test for Abrar Ahmed, he's the answer to BazBall 🪄 #PAKvENG

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









