
Pak vs Eng Final T20 World Cup 2022: पाकिस्तान-इंग्लैंड फाइनल मैच होगा रद्द! मेलबर्न में दो दिन बारिश का साया
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा. जो भी टीम जीतेगी, ये उसका दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब होगा. मगर यह फाइनल होना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि मेलबर्न में दो दिन भीषण बारिश की आशंका है. जानिए कैसा है यहां का मौसम...
Pak vs Eng Final T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (13 नवंबर) पाकिस्तान और इंग्लैंड टीम के बीच फाइनल मैच होना है. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जाएगा. मगर फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. यह मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है.
दरअसल, मेलबर्न में रविवार को मौसम अच्छा नहीं दिख रहा है. Accuweather के मुताबिक, रविवार को मेलबर्न में बारिश की आशंका 84 प्रतिशत है. यानी पूरे दिन रुक-रुककर भी बारिश होती है, तब भी मैच होना मुश्किल होगा.
रिजर्व डे में भी फाइनल मैच होना नामुमकिन
मेलबर्न में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. जबकि 82% बादल छाए रहने की संभावना है. यहां हवाओं की गति 37 km/h तक रहेगी. वैसे फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. यानी यदि आज मैच नहीं हुआ, तो कल (14 नवंबर) पूरा किया जाएगा. मगर उस दिन भी बारिश की 94 प्रतिशत आशंका जताई जा रही है. ऐसे में यह मैच पूरी तरह रद्द होने की आशंका बनी हुई है.
मेलबर्न में रविवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 15 डिग्री सेल्सियस बारिश की आशंका: 84% बादल छाए रहेंगे: 82% हवाओं की गति रहेगी: 37 km/h

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









