
Pak vs Eng Final T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे-आयरलैंड से हारकर आ रहीं पाकिस्तान-इंग्लैंड, जानिए अब फाइनल में कौन पड़ेगा भारी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा. जो भी टीम जीतेगी, ये उसका दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब होगा. इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम को आयरलैंड ने हराया है. जबकि पाकिस्तान भी जिम्बाब्वे से हारी है. ऐसे में जानिए फाइनल में कौन भारी पड़ेगी...
Pak vs Eng Final T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड टीम से होगा. जो भी टीम जीतेगी, ये उसका दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब होगा.
इससे पहले पाकिस्तान ने 2009 और उसके ठीक बाद यानी 2010 में इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इस बार इंग्लैंड को फेवरेट माना जा रहा है. मगर पाकिस्तान भी कमजोर टीम नहीं है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था. जबकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी.
ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड में भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी
दोनों टीम के बीच कुल टी20 मैच: 28 इंग्लैंड टीम ने मैच जीते: 18 पाकिस्तानी टीम ने जीते: 9 बेनतीजा: 1
जिम्बाब्वे से हारकर पाकिस्तान ने जोरदार कमबैक किया
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. उसने अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे. जिम्बाब्वे से तक हार झेलनी पड़ी थी. उसके बाद जिस तरह से पाकिस्तान टीम ने पहले सेमीफाइनल और अब फाइनल में जगह बनाई है, उसको लेकर टीम के एफर्ट की जमकर तारीफें की जा रही हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









