
PAK vs BAN 2nd Test Highlights: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा, 2-0 से किया सूपड़ा साफ, टेस्ट सीरीज में पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी हरा दिया. इस तरह पाकिस्तान को बांग्लादेश ने पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में हराया है. टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान का 'व्हाइटवॉश' यानी सूपड़ा साफ किया है.
Bangladesh tour of Pakistan 2024: बांग्लादेश ने मंगलवार (3 सितंबर) को इतिहास रच दिया. बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को उसे घर में घुसकर दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से मात दी है. इस तरह बांग्लादेशी टीम ने पहली बार पाकिस्तान को किसी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है. बांग्लादेश को 185 रनों का टारगेट मिला था.
मैच के पांचवे दिन मुश्फिकुर रहीम (22) और शाकिब अल हसन (21) पर नाबाद लौटे और अपनी टीम को जीत दिलाई. दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए.
पाकिस्तान का पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ 'व्हाइटवॉश' यानी सूपड़ा साफ हुआ है. बांग्लादेश ने 3 सितंबर को मैच के अंतिम और पांचवें दिन पाकिस्तान को मात दी और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया.
रावलपिंडी में खेला गया यह टेस्ट मैच बारिश के कारण बाधित रहा था. इस मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में 274 रन बनाए. पाकिस्तानी उपकप्तान सैम अयूब ने 58 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 61 रन देकर 5 विकेट झटके.
Bangladesh Makes History💥🇧🇩 First-ever test series win against Pakistan. Bangladesh 2- Pakistan 0. 👏#BCB #Cricket #BDCricket #Bangladesh #PAKvBAN #WTC25 pic.twitter.com/x1AxqilxCh
बांग्लादेश ने लिटन दास के 138 रनों की बदौलत पहली पारी में 262 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. इस दौरान खुर्रम शहजाद ने 90 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 172 रनों पर सिमट गई. इस दौरान हसन महमूद ने 5 तो नाहिद राणा ने 4 विकेट हासिल किए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









