
PAK vs BAN 1st Test: पाकिस्तान टीम को बहुत चुभेगी बांग्लादेश से हार... घर में पहली बार किसी ने किया ऐसा सलूक
AajTak
पाकिस्तान टीम अपने घर पर काफी समय से कोई टेस्ट मैच जीत नहीं पाई है. उसे आखिरी जीत 4 फरवरी 2021 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी. उसके बाद से पाकिस्तान ने अपने घर पर 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में हार मिली.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. मुकाबले के पांचवें दिन (25 अगस्त) पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 30 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे मेहमान टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 30 अगस्त से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा.
...पहली बार पाकिस्तान को मिली ऐसी हार
बांग्लादेश के लिए ये जीत काफी मायने रखता है. टेस्ट इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत रही. बांग्लादेश ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 13 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उसे 12 में हार मिली थी. जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था. देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट के सालों पुराने इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब पाकिस्तान को अपने घर में किसी टीम ने 10 विकेट से हराया.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में रौंदा... टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
यानी बांग्लादेश ने वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा तक नहीं था. पाकिस्तान टीम को ये हार बहुत दिनों तक चुभेगी. इस हार के बाद अब दूसरे टेस्ट के लिए भी उसका मनोबल काफी गिर चुका है. अब देखना होगा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी इस सेटबैक से कैसे उबरते हैं. वैसे भी पाकिस्तान टीम अपने घर पर काफी समय से कोई टेस्ट मैच जीत नहीं पाई है. उसे आखिरी जीत 4 फरवरी 2021 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी. उसके बाद से पाकिस्तान ने अपने घर पर 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में हार मिली और चार मैच ड्रॉ पर छूटे.
...जब पाकिस्तान को फेवर करते थे स्थानीय अंपायर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









