
PAK vs AUS Usman Khawaja: शाहीन आफरीदी ने लिया उस्मान ख्वाजा का टेस्ट, उस्मान ख्वाजा ने शतक के साथ दिया जवाब
AajTak
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाज उस्मना ख्वाजा ने शतक जड़ दिया है, ख्वाजा पहले टेस्ट में शतक से तीन से चूक गए.
कराची में खेले जा रहे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा ने शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में 48 टेस्ट मुकाबलों मे अपना 11वां शतक पूरा किया. रिपोर्ट लिखे जाने तक उस्मान ख्वाजा उपकप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की ओर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. पहले दिन शाहीन आफरीदी ने बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पारी की शुरुआत में खासा परेशान करके रखा.
हालांकि तेज गेंदबाज शाहिन आफरीदी अभी तक एक भी सफलता नहीं ले पाए हैं, लेकिन वह अपनी पेस और रिवर्स स्विंग से ख्वाजा को दिक्कत देते नजर आए हैं. शाहीन आफरीदी ने उस्मान ख्वाजा के खिलाफ शॉर्ट गेंदों से अटैक किया, इसके अलावा शाहीन ने ख्वाजा को विकेट के पास भी काफी तंग किया. उस्मान ख्वाजा ने भी अपने संयम से पाकिस्तान के गेंदबाजों को जवाब दिया. ख्वाजा ने पहले टेस्ट में शतक से तीन रन से चूक गए थे.
रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में खराब विकेट की वजह से दोनों टीमों के गेंदबाजों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी थी. कराची में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की थी. जिसके बाद फहीम अशरफ ने डेविड वॉर्नर को विकेट के पीछे आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई थी. पहले विकेट के बाद बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भी अपनी जल्दबाजी की वजह से रनआउट हो गए. लाबुशेन बिना कोई स्कोर किए पवेलियन वापस लौट गए.
जिसके बाद उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ अब एक बड़ी साझेदारी की ओर अग्रसर हैं. स्टीव स्मिथ भी हाफ सेंचुरी स्कोर कर चुके हैं. पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ फहीम अशरफ ने ही अभी सफलता हासिल की है, उनके अलावा सभी गेंदबाज अभी तक नाकाम रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









