
PAK vs AUS 3rd ODI Highlights: पाकिस्तान ने रचा इतिहास... 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीती वनडे सीरीज, शाहीन-नसीम का धांसू प्रदर्शन
AajTak
पाकिस्तान टीम ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है. इससे पहले साल 2002 में वकार यूनुस की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में वनडे सीरीज में रौंदा था.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवबंर (रविवार) को पर्थ में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 141 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 26.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता था, वहीं पाकिस्तानी टीम ने दूसरे मुकाबले में 9 विकेट से जीत हासिल की थी.
पाकिस्तान का खत्म हुआ 22 सालों का इंतजार
देखा जाए तो पाकिस्तानी टीम ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है. इससे पहले साल 2002 में वकार यूनुस की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई को उसके घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था. यानी पाकिस्तान की ये जीत काफी ऐतिहासिक है. तेज गेंदबाज हारिस रऊफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए.
Pakistan win the series! #AUSvPAK Final scores: https://t.co/DbfkoQCff6 pic.twitter.com/KoPK09WlM8
इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही. अब्दुल्लाह शफीक और सैम अयूब ने मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप की, जिसने पाकिस्तान का काम आसान कर दिया. शफीक ने 1 चौके और एक सिक्स की मदद से 53 गेंदों पर 37 रन बनाए. वहीं अयूब ने 52 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें 4 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा.
सैम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक को तेज गेंदबाज लांस मॉरिस ने चलता किया. यहां से बाबर आजम और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 58 रन जोड़कर पाकिस्तान को जीत के द्वार तक पहुंचाया. बाबर ने चार चौके की मदद से 28 बॉल पर 30 रनों का योगदान दिया. जबकि रिजवान ने नाबाद 30 रन बनाए. रिजवान ने 27 गेंदों की पारी में दो छक्के के अलावा एक चौके जड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









