
PAK vs AUS 2nd ODI: हारिस के 'पंजे' के बाद अयूब का तूफान... पाकिस्तान ने वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को धो डाला
AajTak
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे में धमाकेदार जीत हासिल की. पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 नवंबर (शुक्रवार) को एडिलेड ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 26.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया.
पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा.
As commanding as it gets 💪@imabd28 and @SaimAyub7's brilliant innings lead Pakistan to a nine-wicket win with 141 balls to spare! 🏏#AUSvPAK pic.twitter.com/pgQ1o5qcTb
पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने सिर्फ 71 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और पांच चौके शामिल रहे. दूसरे ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने भी नाबाद 64 रनों का योगदान दिया. शफीक ने 69 गेंदों की पारी में 4 चौके और तीन छक्के लगाए. अयूब और शफीक के बीच 137 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. बाबर आजम 15 रन पर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से इकलौता विकेट एडम जाम्पा ने लिया.
हारिस के पांच विकेट ने किया ऑस्ट्रेलिया को ढेर
इससे पहले वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 26.3 ओवरों में महज 163 रनों पर ढेर हो गई. मुकाबले में कंगारू टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी थी. अनुभवी बैटर स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 19 और जोश इंग्लिस ने 18 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 29 रन देकर पांच विकेट लिए. वहीं बाएं हाथ के फास्ट बॉलर शाहीन आफरीदी को तीन सफलताएं प्राप्त हुईं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









