
Pak Vs Aus: लाहौर में शाहीन आफरीदी का कहर, एक ही ओवर में वॉर्नर-लैबुशेन को किया चलता
AajTak
लाहौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. लेकिन पाकिस्तान ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया और शाहीन शाह आफरीदी ने मेहमान टीम को ज़बरदस्त झटके दिए.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (Pak Vs Aus) के बीच लाहौर में सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है. मेहमान टीम के लिए इस मैच की शुरुआत बेहद ही खराब साबित हुई. पाकिस्तान के शाहीन शाह आफरीदी ने एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के डेविड वॉर्नर और मार्नस लैबुशेन को चलता किया. लाहौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन ये फैसला ही गलत साबित हुआ. पारी के तीसरे ओवर में शाहीन शाह आफरीदी ने पहले डेविड वॉर्नर और बाद में मार्नस लैबुशेन को आउट किया.
It’s Shaheen again! What a start🔥 Labuschagne out for a 🦆 #BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/NhzpfFZYc8
2.3 ओवर में शाहीन ने पहले डेविड वॉर्नर को LBW आउट किया, वह सिर्फ 7 ही रन बना पाए. इसके बाद मार्नस लैबुशेन भी बाहर जाती गेंद को टच कर बैठे और मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच लपका. मार्नस लैबुशेन यहां खाता भी नहीं खोल पाए.
मार्नस लैबुशेन का टेस्ट रिकॉर्ड देखें, तो उनका औसत 50 से ऊपर का है. लेकिन लगातार इस बात का जिक्र किया गया कि उन्होंने यह स्कोर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में खेलकर ही बनाया है. ऐसे में भारतीय उपमहाद्वीप में उनकी परीक्षा होनी बाकी थी, जो अब पाकिस्तान की पिचों पर हो रही है. कराची टेस्ट में भी मार्नस लैबुशन पहली पारी में ज़ीरो पर आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए थे. इस सीरीज़ में अभी तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं, रावलपिंडी और कराची में हुए ये टेस्ट मैच ड्रॉ ही हुए हैं.
शाहीन शाह आफरीदी इस सीरीज़ में अभी तक 6 विकेट ले चुके हैं, उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ पाकिस्तान के नौमान अली ने ही लिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









