
Padma Awards Announced: रोहन बोपन्ना समेत इन 7 एथलीट्स को मिलेगा पद्म पुरस्कार... देखिए पूरी लिस्ट
AajTak
Padma Awards Announced, Rohan Bopanna: गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इसके तहत इस बार खेल जगत से 7 एथलीट्स को पद्म श्री सम्मान मिलेगा. इनमें क्रिकेटर्स, बॉक्सिंग और हॉकी समेत कई बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया है.
Padma Awards Announced, Rohan Bopanna: गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गुरुवार (25 जनवरी) को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इसके तहत इस बार खेल जगत से 7 एथलीट्स को पद्म श्री सम्मान मिलेगा. इनमें क्रिकेटर्स, बॉक्सिंग और हॉकी समेत कई बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया है.
बता दें कि इस साल 5 को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया है. खेलों में टेनिस के स्टार प्लेयर रोहन बोपन्ना समेत 7 एथलीट्स को पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है. इनके अलावा खेल के क्षेत्र से किसी भी दिग्गज को इस बार पद्मविभूषण और पद्मभूषण के लिए नहीं चुना गया.
पद्म पुरस्कारों का ऐलान, वेंकैया नायडू समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, राम नाईक- मिथुन को मिला पद्म भूषण, देखें लिस्ट
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे बोपन्ना
बता दें कि रोहन बोपन्ना इस समय ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम खेल रहे हैं. इस बार उन्होंने टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है. दरअसल, बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन्स डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है. बोपन्ना का यह ओवरऑल तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल हैं.
फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं बोपन्ना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









