
OPINION| T20 World Cup Team India: टी20 वर्ल्ड कप के लिए 'रोहित सेना' दमदार, पर ये खामी बढ़ा रही टेंशन
AajTak
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया वर्ल्ड कप अभियान पर निकल चुकी है. इस टीम के सामने 15 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने की बड़ी चुनौती है. टीम ने पिछली घरेलू द्विपक्षीय सीरीज में जमकर मेहनत की. अब नतीजे हासिल करने का समय आ गया है.
टीम इंडिया कंगारुओं की धरती पर कदम रख चुकी है. रोहित ब्रिगेड के पास एकमात्र लक्ष्य 15 साल बाद एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा करना है. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 16 अक्टूबर से आईसीसी ट्रॉफी के लिए जोरदार जद्दोजहद शुरू हो जाएगी. हाल ही में एशिया कप के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुई किरकिरी के बाद भारतीय टीम ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर प्रशंसकों को राहत जरूर दी है.
द्विपक्षीय टी20 सीरीज में टीम इंडिया का जलवा
दरअसल, पिछले टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने के बाद से टीम इंडिया ने द्विपक्षीय टी20 सीरीज में कमाल कर दिखाया है. यूएई में पिछले साल विराट ब्रिगेड की बेइज्जती के बाद से रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने अपराजेय रहते हुए एक के बाद एक 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज अपने नाम की. इसी कड़ी में मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से सीरीज जीत बेहद खास मानी जा सकती है, हालांकि कंगारू टीम अपने कई स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरी थी.
... पर भारतीय टीम को लग चुके हैं झटके
अब तो उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम इंडिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए खिताबी दौड़ में खुद को आगे रखेगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में पहली बार टी20 सीरीज जीत के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन की टेंशन कम नहीं हुई है. विश्व कप अभियान में उतरने से पहले ही भारतीय टीम को झटके लग चुके हैं. सच तो यह है कि चोटों के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो जाने से टीम का संतुलन कुछ बिगड़ गया है.
बुमराह और जडेजा की कमी जरूर खलेगी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









