
OPINION| भारत के लिए वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी... नहीं संभले तो घर में होगी किरकिरी
AajTak
भारत ने अपने घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज गंवा दी. ऑस्ट्रेलियाई रणनीति के आगे भारतीय खिलाड़ी बेबस दिखे. इसी साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले इस घरेलू सीरीज में हार ने रोहित ब्रिगेड को संभलने का एक मौका दिया है. यह हार ऐसे ही नहीं भुलाई जा सकती, टीम को अपनी कमजोरियों पर सोचना ही होगा.
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा ऐसी जीत के साथ संपन्न हुआ, जिसे टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता. दौरे के आखिर में तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबले जीतकर कंगारुओं ने न सिर्फ सीरीज पर कब्जा किया, बल्कि वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम को नंबर-1 से नंबर-2 पर उतार दिया. और सबसे बढ़कर अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज के 'किंग' कहे जाने वाले भारत को आईना दिखा दिया. पिछले 10 साल की बात करें तो टीम इंडिया ने इससे पहले तक अपने घर में 20 में से 2 ही द्विपक्षीय सीरीज गंवाई थी और अब इस हार ने भारत की श्रेष्ठता पर सवालिया निशान लगा दिया है.
अपनी ही पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों का बुरा हाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह हार इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि भारत की पिचों पर ही इसी साल वनडे वर्ल़्ड कप खेला जाना है. ऐसे में टीम अपनी परिस्थितियों का फायदा उठाने में नाकाम साबित हो रही है, जिसे निश्चित तौर पर निराशाजनक माना जा सकता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया स्पिन भी नहीं खेल पा रही. चेन्नई में खेले गए सीरीज के निर्णायक मैच में नई गेंद को भारतीय बल्लेबाजों ने अपने पर हावी नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही गेंद टर्न हुई... टीम के लिए खतरनाक साबित हुई. इससे पहले मुंबई के वानखेड़े और विशाखापत्तनम की पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई स्विंग ने परेशान किया था.
तो अब IPL में खो जाएंगे और यह हार भूल जाएंगे?
इन दिनों ऑस्ट्रेलिया से मिली इस हार का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले शुरू होने वाले हैं. ऐसे में दिग्गज सुनील गावस्कर की चेतावनी टीम की आखें खोलनी वाली है. उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम को 31 मार्च से शुरू हो रही लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग के उत्साह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार को भूलने की गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि विश्व कप में हम फिर से ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकते हैं. जाहिर है वर्ल्ड कप में मिली एक हार किसी भी टीम का समीकरण बिगाड़ सकती है.
द्विपक्षीय सीरीज में भी दबाव... बिखर रही टीम इंडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









