
Oman vs England, T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने सिर्फ 19 गेंदों में इस मेमना टीम को किया परास्त, मैच में हुई रिकॉर्ड्स की बरसात
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने ओमान को हरा दिया. इस जीत के चलते इंग्लिश टीम के तीन मैच में तीन अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान आ गई है. टीम के नेट रनरेट में भी काफी सुधार हुआ है, जो अब प्लस 3.081 हो गया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर-28 में इंग्लैंड ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया. 14 जून (शुक्रवार) को नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने ओमान को 13.2 ओवर में सिर्फ 47 रनों पर ढेर कर दिया. इसके बाद इंग्लिश टीम ने 48 रनों के टारगेट को महज 19 गेंदों में हासिल कर लिया. यानी इंग्लैंड ने 101 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में आईसीसी के किसी फुल मेम्बर देश की सबसे बड़ी जीत रही. साथ ही मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में गेंदों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत भी रही.
इंग्लैंड नेट-रनरेट के मामले में स्कॉटलैंड से आगे
इस जीत से इंग्लैंड के तीन मैचों में तीन अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान आ गई है. टीम के नेट रनरेट में भी काफी सुधार हुआ है जो अब प्लस 3.081 हो गया है. ऑस्ट्रेलिया तीन मैच में छह अंक के साथ पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुका है, जबकि स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. स्कॉटलैंड का नेट रनरेट 2.164 है.
England get it done in Antigua 🇦🇬#T20WorldCup | #ENGvOMA | 📝 https://t.co/hrhtHZS64T pic.twitter.com/Jz4FbkIIvE
इंग्लैंड को अपने अंतिम ग्रुप मैच में रविवार को नामीबिया से भिड़ना है. सुपर 8 में इंग्लिश टीम का क्वालिफाई करना रविवार को ही ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच पर निर्भर करेगा. अगर स्कॉटलैंड जीत जाता है तो वह सुपर 8 में जगह बनाएगा. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया अगर जीत हासिल करता है और इंग्लैंड भी जीत जाता है तो फिर बटलर की टीम अगले दौर में जगह बनाएगी. दोनों में से कोई भी मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो स्कॉटलैंड सुपर 8 में जाएगा.
इस मैच में इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल राशिद ने धांसू गेंदबाजी की और 11 रन देकर चार विकेट लिए. तेज गेंदबाजों मार्क वुड (12 रन पर तीन विकेट) और जोफ्रा आर्चर (12 रन पर तीन विकेट) ने भी गदर काटा. बल्लेबाजी की बात करें तो इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने सिर्फ आठ गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 24 रन की पारी खेली. वहीं फिल साल्ट ने तीन गेंद में 12, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने दो गेंद में नाबाद आठ रन बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










