
ODI World Cup 2023 All Teams Squad: वर्ल्ड कप के लिए शुरू हो रही 'महाजंग', नोट कर लें सभी 10 टीमों के ताजातरीन स्क्वॉड
AajTak
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं. इनमें से 8 टीमों को सीधे एंट्री मिली है, जबकि श्रीलंका और नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए इस मेगा इवेंट के लिए जगह बनाई. वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों के स्क्वॉड फाइनल हो चुके हैं.
ICC Cricket World Cup 2023 | Full squad list of all 10 participating teams: आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में अब चंद दिन बचे हुए हैं. इस बार वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. पहली बार ऐसा हो रहा जब भारत पूरे वर्ल्ड कप की अकेले ही मेजबानी करने जा रहा है. इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी.
वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें भाग लेने जा रही हैं. इनमें से 8 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि श्रीलंका और नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए इस मेगा इवेंट के लिए जगह पक्की की. वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों के स्क्वॉड भी फाइनल हो चुके हैं और इसमें आीसीसी की अनुमति के बगैर 15 सदस्यीय टीम में तब्दीली नहीं हो सकती है. आइए देखते हैं सभी 10 टीमों के स्क्वॉड...
1. टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर.
2. ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क.
वर्ल्ड कप में गरजेगा किंग कोहली का बल्ला, बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा दावा
3. इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









