
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए अंपायर्स-रेफरी का ऐलान, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय
AajTak
वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के लिए आईसीसी ने अंपायर्स और मैच रेफरी के नाम का ऐलान कर दिया गया है. इस बार कुल 20 मैच अधिकारियों के जिम्मे वर्ल्डकप की जिम्मेदारी होगी. लिस्ट में भारत के दो अधिकारियों को भी जगह मिली है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. इस बार वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. पहली बार ऐसा हो रहा है जब भारत वनडे वर्ल्ड कप की अकेले ही मेजबानी करेगा. इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी.
अब वनडे वर्ल्ड कप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस मेगा इवेंट के लिए मैच ऑफिशियल्स के नाम का ऐलान कर दिया है. इस सूची में 16 अंपायर और चार मैच रेफरी शामिल हैं. खास बात यह है कि इनमें से 12 अंपायर्स आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के हैं. बाकी के चार अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद (बांग्लादेश), पॉल विल्सन (ऑस्ट्रेलिया), एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड) और क्रिस ब्राउन (न्यूजीलैंड) इमर्जिंग अंपायर पैनल के सदस्य हैं.
लिस्ट में ये दो भारतीय भी शामिल
आपकों बता दें कि आईसीसी ने केवल ग्रुप मैचों के लिए मैच ऑफिशियल्स के नाम का ऐलान किया है. सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए मैच अधिकारियों की लिस्ट बाद में जारी की जाएगी. मैच अधिकारियों की लिस्ट में भारत के नितिन मेनन (अंपायर) और जवागल श्रीनाथ (मैच रेफरी) को भी जगह मिली है.
इस समूह में वे तीन अंपायर शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट विश्व कप 2019 फाइनल में अंपायरिंग की थी, इसमें कुमार धर्मसेना, नराइस इरास्मस और रॉड टकर शामिल हैं. पाकिस्तान के अलीम डार भी वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मैच का हिस्सा थे, जिन्हें इस बार जगह नहीं मिली है. अलीम ने कुछ महीने पहले एलीट पैनल से इस्तीफा दे दिया था.
आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 के लिए मैच ऑफिशियल्स

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









