
ODI World Cup 2023: पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं... शहबाज शरीफ की बनाई कमिटी करेगी फैसला
AajTak
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. यह समिति भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की भागीदारी पर फैसला करेगी. वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेला जाना है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारतीय जमीन पर खेला जाना है. आईसीसी ने पिछले महीने वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी जारी कर दिया था. इस मेगा टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम भी भाग लेने वाली है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शेड्यूल जारी होने के बाद कहा था कि वो सरकार से अनुमति मिलने के बाद अपनी टीम को भारत भेजेगा.
बिलावल की अध्यक्षता में समिति का गठन
अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. शरीफ ने विश्वकप में पाकिस्तानी टीम की भागीदारी पर फैसला करने के लिए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. यह समिति शरीफ को अपनी सिफारिशें सौंपने से पहले भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के सभी पहलुओं, खेल और राजनीति को अलग रखने की सरकार की नीति तथा खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रशंसकों और मीडिया के लिए भारत में स्थिति पर चर्चा करेगी.
इस समिति के अन्य सदस्यों में खेल मंत्री अहसान मजारी, मरियम औरंगजेब, असद महमूद, अमीन उल हक, कमर जमान कैरा और पूर्व राजनयिक तारिक फातमी शामिल हैं. प्रधानमंत्री शरीफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संरक्षक भी हैं. संबंधित मंत्रियों ने पीसीबी को पहले ही संकेत दे दिए हैं कि एक उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भारत भेजा जाएगा, जो उन वेन्यू का निरीक्षण करेगा जहां पाकिस्तान को मैच खेलने हैं.
वर्ल्ड कप से पहले शहबाज शरीफ का बड़ा फैसला, जाका अशरफ को दी ये जिम्मेदारी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष जाका अशरफ और मुख्य संचालन अधिकारी सलमान तासीर आईसीसी की बैठक में भाग लेने के लिए डरबन जाएंगे. इन बैठकों में अशरफ भारत के सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बार-बार अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने का मुद्दा उठा सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









