
ODI Double Century in ICC World Cup: वर्ल्ड कप में उतरेंगे 5 डबल सेंचुरी लगाने वाले 3 भारतीय, बाकी 9 टीमों में सिर्फ एक प्लेयर
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. इसके लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. वर्ल्ड कप में भारत समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन सभी टीमों में कुल 4 ही ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक जमाया है.
ODI Double Century in ICC World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2023 खेल रही है. मगर टीम को इसके बाद अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलना है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपनी टीम का ऐलान कर दिया.
इस टीम में एशिया कप में एक भी मैच नहीं खेलने वाले केएल राहुल को भी एंट्री मिली है. जबकि संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को बाहर रखा गया है. मगर आज हम इन सबसे हटकर वनडे में डबल सेंचुरी की बात करेंगे.
वर्ल्ड कप में उतरेंगे दोहरा शतक जमाने वाले 4 प्लेयर
दरअसल, इस बार वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें 4 ऐसे बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे, जो वनडे में डबल सेंचुरी लगा चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा 3 भारतीय टीम में रहेंगे. कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के अकेले प्लेयर हैं, जो 3 बार डबल सेंचुरी लगा चुके हैं. उनके अलावा शुभमन गिल और ईशान किशन भी दोहरा शतक जमा चुके हैं.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
इनके अलावा चौथे शतकवीर पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक हैं. वो भी वनडे में दोहरा शतक जमा चुके हैं. वनडे में अब तक 8 खिलाड़ियों ने कुल 10 दोहरे शतक जमाए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 5 भारतीय शामिल हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









