
ODI Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए स्कॉटलैंड-नीदरलैंड में से कौन करेगा क्वालिफाई? जानें समीकरण
AajTak
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए नौ टीमों अपना स्थान सुनिश्चित कर चुकी हैं. वहीं वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली आखिरी टीम का फैसला स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के जरिए होगा. स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारतीय जमीन पर खेला जाना है. वनडे वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग लेने वाली हैं. इसके लिए आठ टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली थी, वहीं बाकी दो टीमों का फैसला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए होना था जो अभी जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है.
इस वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए श्रीलंका ने भी भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. यानी बाकी के एक स्पॉट के लिए स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच मुकाबला है. वेस्टइंडीज, मेजबान जिम्बाब्वे जैसी टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह इस रेस से बाहर हो चुकी हैं.
दिलचस्प है स्कॉटलैंड-नीदरलैंड के लिए समीकरण
देखा जाए वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली आखिरी टीम का फैसला स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच 6 जुलाई को होने वाले मुकाबले के जरिए होगा. यदि स्कॉटलैंड अगर यह मैच जीत जाता है तो वह निश्चित रूप से क्वालिफाई कर लेगा. लेकिन हारने की स्थिति में भी स्कॉटलैंड क्वालिफाई कर सकता है, लेकिन ऐसी में हार का अंतर 30 रन से कम का होना चाहिए.
दूसरी ओर नीदरलैंड वर्ल्ड कप के लिए तभी क्वालिफाई कर पाएगा यदि वह 30 रनों से ज्यादा के मार्जिन से जीत हासिल करे या छह ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर ले. ऐसी स्थिति में नीदरलैंड नेट-रनरेट के मामले में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंच पाएगा. मुकाबला के रद्द होने की स्थिति में स्कॉटलैंड सात अंकों के साथ क्वालिफाई कर जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









