
ODI टीम में सूर्यकुमार यादव-शुभमन गिल का पत्ता काटने वाले रजत पाटीदार-साई सुदर्शन कौन हैं? पहले ही रणजी मैच में दोनों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
AajTak
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की जब 30 नवंबर को घोषणा हुई तो उसमें वनडे स्क्वॉड में रजत पाटीदार और साई सुदर्शन को जगह मिली. ये दोनों ही वनडे टीम में नए चेहरे हैं. इन दोनों को टीम में शामिल किया गया तो शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को ODI टीम से बाहर कर दिया गया. आखिर सूर्या और गिल का पत्ता काटने वाले रजत पाटीदार और साई सुदर्शन कौन हैं?
Rajat Patidar-Sai Sudharsan ODI Team India vs South africa 2023: अगर क्रिकेट फैन्स को गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल याद हो तो एक खिलाड़ी ने तेज और सधी हुई पारी खेली थी. गुजरात टाइटन्स का यह खिलाड़ी शतक से भले ही चूक गया, लेकिन बड़े मंच पर उसने अपनी प्रतिभा के दर्शन करवा दिए थे.
उस मैच में गुजरात की ओर से खेलने आए इस खिलाड़ी ने 47 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 204.25 के स्ट्राइक रेट से 96 रनों की पारी खेली थी. तब एकबारगी को उस मैच में चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी टेंशन में आ गए थे, क्योंकि गुजरात ने तब उस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.
बहरहाल मैच को तब चेन्नई ने अंत में रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी की वजह से जीत लिया, लेकिन जिस खिलाड़ी ने तब 96 रनों की पारी खेलकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, वो साई सुदर्शन थे. जो अब टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम के लिए चुने गए हैं.
साई सुदर्शन के अलावा टीम में रजत पाटीदार को भी जगह मिली है. यहां ध्यान देना होगा कि साउथ अफ्रीका में 3 वनडे खेलने वाली टीम इंडिया से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का नाम गायब है.
आईपीएल 2023 फाइनल में साई सुदर्शन का पारी का VIDEO नीचे देखें
6️⃣4️⃣4️⃣4️⃣@sais_1509 on song 🔥🔥 Can he finish on a high for @gujarat_titans? 🤔 Follow the match ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/z7qL4Dav1w

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









