
NZ vs SA, ICC world cup 2023, Live Cricket Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी... टिम साउदी-कगिसो रबाडा की वापसी, दोनों प्लेइंग 11
AajTak
New Zealand vs South Africa Live Score card: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज (1 नवंबर) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टक्कर है. यह मुकाबला पुणे में है. दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक वर्ल्ड कप में शानदार रहा है. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स, स्कोर के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
New Zealand vs South Africa Live World Cup Match Updates: आईसीसी वर्ल्ड कप में आज (1 नवंबर) टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की पुणे में टक्कर है. ये दोनों ही टीमें इस समय शीर्ष तीन में हैं शामिल हैं. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम है. इस मैच में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने जीता और पहले फील्डिंंग करने का फैसला किया.
दोनों टीमों ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कई बदलाव किए हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम में तबरेज शम्सी की जगह कगिसो रबाडा की वापसी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में लॉकी फर्ग्युसन की जगह टिम साउदी आए हैं.
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट
क्रिकेट वर्ल्ड कप की स्पेशल कवरेज
ऐसा रहा है दोनों टीमों का वर्ल्ड कप का सफर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









