
NZ vs NED World Cup Live Score: नीदरलैंड ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करेगी
AajTak
New Zealand vs Netherlands World Cup Live Score: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
NZ vs NED LIVE Score, World Cup 2023 New Zealand vs Netherlands: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में आज (9 अक्टूबर) न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप अभियान की शानदार आगाज करते हुए अपने पहले मुकाबले में गत चैम्पियन इंग्लैंड को मात दी थी. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे ने यादगार शतक लगाए थे. दूसरी ओर नीदरलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में भी नियमित कप्तान केन विलियमसन के बगैर उतरी है.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, रोएलोफ वैन डर मेर्व, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









