
Nz Vs Ban, Worst Review Ever: ‘अब तक सबसे घटिया रिव्यू’, बांग्लादेश के फैसले पर हंस पड़े कमेंटेटर, Video
AajTak
तस्कीन अहमद की बॉल पर जब रॉस टेलर के बल्ले पर बॉल लगी, तब बांग्लादेश ने रिव्यू ले लिया. तस्कीन अहमद ने यॉर्कर लेंथ बॉल डाली, जो बिल्कुल रॉस टेलर के पैरों के पास जाकर लगी. अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया, लेकिन बांग्लादेश ने रिव्यू ले लिया.
Nz Vs Ban, Worst Review Ever: मैच की सरगर्मी में कई बार जोश-जोश में ऐसे फैसले हो जाते हैं, जिनपर बाद में पछतावा होता है. ऐसा ही कुछ बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में हुआ. जब बांग्लादेश की टीम ने एक ऐसा रिव्यू लिया, जिसको देखकर कमेंटेटर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल, न्यूज़ीलैंड के वेंलिग्टन में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने हैं. बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाते हुए यहां न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी है. लेकिन इसी बीच मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी को हंसी आ गई. तस्कीन अहमद की बॉल पर जब रॉस टेलर के बल्ले पर बॉल लगी, तब बांग्लादेश ने रिव्यू ले लिया. तस्कीन अहमद ने यॉर्कर लेंथ बॉल डाली, जो बिल्कुल रॉस टेलर के पैरों के पास जाकर लगी. अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया, लेकिन बांग्लादेश ने रिव्यू ले लिया. This could be the worst review in the history of cricket. #NZvBAN #Cricket pic.twitter.com/DBBzDexiIl

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









