
NV Ramana: सुप्रीम कोर्ट के जजों और वकीलों में हुआ टी-20 मुकाबला, जानें कौन जीता
AajTak
जस्टिस एनवी रमणा देश के 48वें चीफ जस्टिस हैं और उनका कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक है. पिछले साल रमणा ने 24 अप्रैल को जस्टिस एसए बोबड़े की जगह चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी.
क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) एनवी रमणा भी क्रिकेट के दीवाने हैं. रविवार को सीजेआई XI और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की टीम के बीच हुए टी20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जहां जजों की टीम ने 72 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. कोविड-19 की वजह से दो साल बाद ये क्रिकेट मैच हो पाया.
बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल के ग्राउंड पर हुए मैच में चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली जजों की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया सीजेआई XI ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 160 रन बनाए. जहां चीफ जस्टिस एनवी रमणा ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर पिच पर उतरे तो उनके खिलाफ बॉलिंग का जिम्मा एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह ने संभाला. सीजेआई रमणा ने कुछ गेंदें खेली फिर खेल आगे बढ़ गया.
161 रनों के लक्ष्य का मुकाबला करने मैदान पर उतरी बार एसोसिएशन की टीम पूरे तेरह 13 ओवर भी नहीं झेल पाई. नतीजतन पूरी टीम 12.4 ओवरों में 88 रनों पर ढेर हो गई.
जस्टिस एनवी रमणा देश के 48वें चीफ जस्टिस हैं. पिछले साल रमणा ने 24 अप्रैल को जस्टिस एसए बोबड़े की जगह चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी. रमणा का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक का है. 27 अगस्त, 1957 को कृष्णा जिले के पुन्नावरम गांव में किसान परिवार में पैदा हुए एनवी रमणा ने विज्ञान और कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की. 17 फरवरी 2014 को वो दिल्ली हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








