
Nothing से हुआ लोगों का महोभंग, Phone 1 मुकाबले बहुत कम है Phone 2 की रेटिंग
AajTak
Nothing Phone 1 vs Nothing Phone 2: स्मार्टफोन मार्केट में Nothing सबसे ताजा नामों से एक है. ब्रांड ने अब तक दो फोन्स को लॉन्च किया है, लेकिन कंपनी खुद को ऐपल से लगातार कंपेयर करती है. ब्रांड के पहले फोन को लोगों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. ऐसा लगता है कि फोन 2 के आते-आते ब्रांड की चमक फीकी पड़ गई है. दोनों ही फोन्स Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
Nothing...इस ब्रांड के बारे में आपने सुना होगा. कंपनी ने पिछले साल अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 1 लॉन्च किया था. इस फोन को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने काफी ज्यादा हाइप मार्केट में क्रिएट की और खुद को ऐपल के विकल्प के रूप में दिखाया. ब्रांड खुद को एंड्रॉयड मार्केट का Apple बनाने में लगा हुआ था.
इसके लिए तमाम तरह की मार्केटिंग की गई. फोन को दूसरे एंड्रॉयड फोन्स के मुकाबले प्रीमियम प्राइस पर भी लॉन्च किया गया. इसमें एक ऐसे डिजाइन को चुना गया, जो दूसरे फोन्स में देखने को नहीं मिलता था.
इसके अलावा कंपनी ने कई ऐसे भी फीचर्स दिए गए, जो प्रीमियम मिड रेंज में नहीं मिलते हैं. इस डिजाइन को कुछ ब्रांड्स ने कापी भी किया है. इस तरह से ब्रांड खुद को ऐपल की तरह फ्लॉन्ट करने लगा.
इसका ठीक-ठाक असर हुआ और कंपनी को इस बज्ज का फायदा भी मिला, लेकिन कंपनी फोन 1 के बज्ज को Phone 2 तक कायम नहीं रख पाई. नथिंग की चमक कुछ वक्त में फीकी पड़ती दिख रही है. लोगों के बीच इसकी चर्चा कम होती जा रही है.
ब्रांड ने इस साल जुलाई में अपना दूसरा फोन Nothing Phone 2 लॉन्च किया. इसमें ब्रांड ने फोन की प्राइस को काफी ज्यादा बढ़ा दिया और फीचर्स को भी बेहतर किया, लेकिन कंज्यूमर्स को ये खासा पसंद नहीं आया. हालांकि, कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स को इस बजट में जोड़ा, दूसरे फोन्स (Google Pixel को छोड़कर) में नहीं मिलता है.
दरअसल, हमने Flipkart पर Nothing Phone 1 और Nothing Phone 2 को मिले रेटिंग और रिव्यू को एनालाइज किया. इसमें साफ दिखता है कि नथिंग फोन 1 को लोगों ने फोन 2 से मुकाबले ज्यादा रेट किया है. खबर लिखते हुए Nothing Phone 1 की रेटिंग 81 हजार से ज्यादा और इस पर 9 हजार से ज्यादा लोगों ने रिव्यू दिए हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










