
Nitish Rana IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स पर उल्टा ना पड़ जाए ये दांव? नीतीश राणा से बेहतर कप्तान हो सकते थे ये 3 प्लेयर
AajTak
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 2023 में अपना पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. लीग का आगाज 31 मार्च को होगा. आईपीएल से ठीक पहले दो बार की चैम्पियन KKR ने चोटिल श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नीतीश राणा को नया कप्तान घोषित कर दिया है.
Nitish Rana KKR Team Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च को होने वाला है. मगर इससे ठीक पहले दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोटिल श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नीतीश राणा को नया कप्तान घोषित कर दिया है.
श्रेयस जब तक नहीं आते, तब तक नीतीश ही कमान संभालते नजर आएंगे. मगर देखने वाली बात ये है कि केकेआर टीम में ऐसे भी कई खिलाड़ी मौजूद हैं, जो नीतीश राणा से बेहतर कप्तान हो सकते थे. मगर केकेआर टीम मैनेजमेंट ने नीतीश पर दांव खेला है. अब देखना होगा कि कहीं ये दांव टीम पर ही उल्टा ना पड़ जाए.
दिल्ली स्टेट की कप्तानी कर चुके हैं नीतीश
दिल्ली में जन्मे 29 साल के नीतीश राणा ने अपने स्टेट के लिए घरेलू क्रिकेट में कप्तानी की है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 12 टी20 मुकाबलों में कप्तानी संभाली थी. इसमें उन्होंने 8 मैच जीते थे, जबकि 4 में उन्हें हार मिली थे. ऐसे में अब देखा होगा कि वह केकेआर टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर कितना खरा उतर पाते हैं.
यदि केकेआर टीम में नीतीश से बेहतर कप्तानी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के अलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी भी मौजूद थे. मगर फ्रेंचाइजी ने देसी प्लेयर पर ही ये दांव खेला और टीम की कमान सौंप दी. आइए जानते हैं ये तीनों दिग्गज किस तरह बेहतर कप्तान हो सकते थे.
𝘙𝘢𝘯𝘢’𝘴 𝘢𝘵 𝘵𝘩𝘦 𝘸𝘩𝘦𝘦𝘭! Welcome, Captain! 💜💛@NitishRana_27 #AmiKKR #KKR #TATAIPL2023 #Leader #NitishRana #Nitish pic.twitter.com/Z9UAKToYWj

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









