
Nikhil Chaudhary, Australian Women Rape Case: रेप के आरोप में फंसा भारतीय क्रिकेटर... कार में ज्यादती के बाद महिला ने रोते हुए बताई आपबीती
AajTak
27 साल के भारतीय क्रिकेटर निखिल चौधरी रेप केस में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर एक ऑस्ट्रेलियन महिला ने रेप का आरोप लगाया है. निखिल बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं. पीड़ित महिला के दोस्तों ने जिला कोर्ट को बताया कि निखिल ने कार में रेप किया है. हालांकि क्रिकेटर ने इस बात को नकारा है.
Nikhil Chaudhary in Australian Women Rape Case: भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी अब बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर एक ऑस्ट्रेलियन महिला ने रेप का आरोप लगाया है. निखिल ने इन आरोपों को निराधार बताया है. इस कारण से अब टाउन्सविले की जिला कोर्ट में केस चलेगा.
27 साल के निखिल बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं. बता दें कि यह सारा मामला मई 2021 का है. तब निखिल पर टाउन्सविले के नाइट क्लब स्ट्रिप पर एक नाइट आउट के दौरान महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था.
निखिल पर कार में महिला से रेप का आरोप
पीड़ित महिला के दोस्तों ने जिला कोर्ट को बताया है कि उन्होंने महिला को रोते हुए और यह कहते हुए देखा था कि उसके साथ रेप किया गया है. उन्होंने बताया कि महिला के साथ निखिल ने कार में रेप किया है. जबकि क्रिकेटर ने इस बात को नकारा है.
प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि निखिल ने कार में महिला का यौन उत्पीड़न किया गया. यह घटना फ्लिंडर्स स्ट्रीट पर हुई. इससे महिला घायल हो गई और खून बह रहा था. दूसरी ओर बचाव पक्ष इस बात पर विवाद कर रहा है कि क्या डिजिटल प्रवेश हुआ था और क्या महिला ने सहमति दी थी.
निखिल और पीड़िता ने डांस और किस भी किया था

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









