
Newlands Pitch Rated as Unsatisfactory: भारतीय टीम ने जहां रचा इतिहास... उस पिच से खुश नहीं है ICC, दी ये सजा
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर इतिहास रचा है. उसने पहली बार केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीता था. यह भारत की ऐतिहासिक जीत रही. मगर इस जीत के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस पिच को लेकर एक बयान जारी किया है.
Newlands Pitch Rated as Unsatisfactory: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर इतिहास रचा है. उसने पहली बार केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीता था. यह भारत की ऐतिहासिक जीत रही. मगर इस जीत के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस पिच को लेकर एक बयान जारी किया है.
आईसीसी इस पिच से अंसतोष है. यही कारण है कि उसने सजा के तौर पर केपटाउन स्टेडियम को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है. बता दें कि भारतीय टीम ने इस मैदान पर साउथ अफ्रीका को 2 दिन के अंदर 7 विकेट से करारी शिकस्त दी.
मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने अपनी रिपोर्ट सौंपी
ICC मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने मैच ऑफिशियल्स और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ साउथ अफ्रीकी कैप्टन डीन एल्गर से पिच लेकर बात की थी. इसके बाद क्रिस ब्रॉड ने न्यूलैंड्स की पिच को लेकर अपनी एक रिपोर्ट सौंपी. इसमें मूल्यांकन के बाद केपटाउन की न्यूलैंड्स पिच को 'असंतोषजनक' माना गया. साथ ही सजा के तौर पर एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया.
क्रिस ब्रॉड ने रिपोर्ट में कहा, 'न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल थी. पूरे मैच के दौरान बॉल कभी तेजी से, तो कभी खतरनाक तरीके से उछलती रही. यही कारण था कि बल्लेबाज के लिए शॉट खेलना मुश्किल था. कई बार बॉल बल्लेबाजों के ग्लव्स पर लगी और असमान उछाल के कारण विकेट भी गिरे.'
पिच को लेकर क्या है ICC का नियम?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










