
New Zealand vs Pakistan Live: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी... केन विलियमसन की वापसी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
AajTak
New Zealand vs Pakistan World Cup 2023 Live Updates: वर्ल्ड कप 2023 में आज (4 नवंबर) पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत है. इस मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.
New Zealand vs Pakistan, World cup 2023, 35th Match - Live Cricket Score, Commentary: वर्ल्ड कप 2023 में आज (4 नवंबर) न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है. इस बेहद महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. इस मैच में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई है. पाकिस्तानी टीम में इस मैच के लिए एक अहम बदलाव हुआ, इस मैच से उसामा मीर को बाहर किया गया और और हसन अली की वापसी हुई. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी दो बदलाव देखने को मिले, मैट हेनरी के स्थान पर ईश सोढ़ी टीम में आए, वहीं विल यंग के स्थान कीवी कप्तान केन की वापसी हुई. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्टपाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन शाह आफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफन्यूजीलैंड vs पाकिस्तान के मैच से जुड़े फैक्ट - वर्ल्ड कप के पिछले पांच संस्करणों में पाकिस्तान न्यूजीलैंड से एकमात्र बार 2011 में पल्लेकेले में 110 रन रनों से हारा था. - ट्रेंट बोल्ट वनडे वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने से एक पीछे हैं, जबकि केन विलियमसन को वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए 11 रनों की जरूरत है. - टॉम लाथम वनडे में 4000 क्लब तक पहुंचने से 52 रन दूर हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








