
New Zealand Team T20 World Cup: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे मार्टिन गुप्टिल
AajTak
इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पिछले वर्ल्ड कप से इस बार की टीम में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किए गए हैं. साथ ही टीम में 35 साल के मार्टिन गुप्टिल को भी जगह मिली है.
New Zealand Team T20 World Cup: अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पिछले वर्ल्ड कप से इस बार की टीम में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किए गए हैं. साथ ही टीम में 35 साल के मार्टिन गुप्टिल को भी जगह मिली है.
मार्टिन गुप्टिल का यह 7वां टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होगा. इस टीम की कमान स्टार प्लेयर केन विलियमसन को ही सौंपी गई है. विकेटकीपर के रूप में डेवॉन कॉन्वे टीम के साथ रहेंगे. बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.
पिछले वर्ल्ड कप से इस बार तीन बदलाव किए
न्यूजीलैंड टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 सीजन से इस बार की टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं. इनके अलावा बाकी पूरी टीम वैसी ही है. यह तीन खिलाड़ी काइल जेमिसन, टॉड एस्टल और टिम शिफर्ट हैं, जिन्हें बाहर किया गया है. इनकी जगह मिचेल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्यूसन और फिन एलेन को स्क्वॉड में जगह मिली है.
ट्राई सीरीज में भी इसी कीवी टीम को खेलना है
बता दें कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाली घरेलू ट्राई सीरीज के लिए भी इसी टीम को चुना है. इस ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम रहेगी. यह सीरीज 7 अक्टूबर से खेली जाएगी. इसका फाइनल मैच 14 अक्टूबर को होना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










