
New Zealand Super Smash: बच्चे को गोद में लिए पिता ने पकड़ा कैच, फील्डर्स ने भी बजाई ताली, Video
AajTak
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट के दौरान एक शख्स ने बाउंड्री लाइन के बाहर बाएं हाथ से गजब का कैच लपका. कैच इसलिए शानदार था क्योंकि उस शख्स ने चार साल के अपने बेटे को अपने गोद में लिया हुआ था. सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
दुनिया भर में इस समय टी20 का खुमार छाया हुआ है. न्यूजीलैंड में भी सुपर स्मैश टी20 प्रतियोगित का आयोजन हो रहा है. इसी कड़ी में सेंट्रल स्टैग्स और ऑकलैंड एसेस के बीच पुकेकुरा पार्क में हुए मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. उस मुकाबले को देखने आए एक शख्स ने बाउंड्री लाइन के बाहर बाएं हाथ से अद्भुत कैच लपका. कैच इसलिए शानदार था क्योंकि उस शख्स ने चार साल के अपने बेटे को अपने गोद में लिया हुआ था.
पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले रॉस टेलर ने यह शॉट मारा था. रॉस टेलर को भले ही इस शॉट के लिए छह रन मिले लेकिन क्रिकेट फैन्स का दिल उस पिता ने जीता. जब उन्होंने कैच पकड़ा तो बाउंड्री लाइन के पास खड़े फील्डर भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए. सोशल मीडिया पर इस 'डैडी कैच' का वीडियो वायरल हो रहा है.
One of the best crowd catches. pic.twitter.com/q93wEUaE5r
रॉस टेलर ने उस इनिंग में 50 रन बनाए और उनकी टीम चार विकेट से मैच जीतने में सफल रही. मैच के बाद पता चला कि कैच लेने वाले उस शख्स को क्रिकेट का काफी अनुभव है. कैच लेने वाले शख्स का नाम रयान फ्लेमिंग है, जो तारानाकी की प्रांतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं. एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में रयान फ्लेमिंग ने अपने 15 वर्षों के करियर दौरान उन्होंने कई कैच लिए, लेकिन पहली बार उन्होंने बतौर दर्शक कोई कैच पकड़ा.
वास्तव में उन्होंने कैच को इतनी आसानी से अंजाम दिया कि गोद में मौजूद उनका चार साल का बेटा इन सब चीजों से बेखबर रहा. कमेंट्री कर रहीं केटी मार्टिन ने कहा, 'बेहतरीन पकड़! हाथ में बच्चा, बाएं हाथ से शानदार कैच, यह अब तक के सीजन का सबसे बेस्ट है.' आपको बता दें कि केटी मार्टिन न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेल चुकी हैं.
फिलहाल पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








