
New Zealand Squad ODI World Cup: वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, कप्तान केन विलियमसन की वापसी, ये स्टार प्लेयर हुआ बाहर
AajTak
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है. कीवी टीम की कप्तानी केन विलियमसन करेंगे, जो चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं. विलियमसन को आईपीएल 2023 के दौरान इंजरी हो गई थी.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. इस मेगा इवेंट के लिए अब न्यूजीलैंड की टीम का भी ऐलान हो गया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने 11 सितंबर (सोमवार) को अपनी टीम का ऐलान किया. वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी केन विलियमसन करेंगे, जो चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं. विलियमसन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दौरान इंजरी हो गई थी.
फिन एलन को जगह नहीं
स्क्वॉड में ओपनर बल्लेबाज फिन एलन को जगह नहीं मिली है, जो काफी चौंकाने वाला फैसला रहा. हालांकि भारतीय मूल के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर रचिन रवींद्र टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. रवींद्र ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में तीन विकेट चटकाए थे. यही नहीं हॉन्ग कॉन्ग के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके मार्क चैपमैन को भी चुना गया है. तेज गेंदबाजों काइल जेमिसन और एडम मिल्ने के साथ-साथ विकेटकीपर टिम सेफर्ट को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है.
वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.
Ready to go one better at ICC Cricket World Cup 2023? Kane Williamson will lead an experienced group in India 👊 More on their #CWC23 squad 👇https://t.co/pjuZtMH7RY
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने स्वीकार किया कि टीम का चयन करते समय उन्हें कुछ कठिन फैसले लेने पड़े. स्टीड ने कहा, 'मैं चुने गए 15 खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं. कुछ कठिन फैसले लिए गए हैं और कुछ खिलाड़ी निराश होंगे. हमारे लिए महत्वपूर्ण चीज स्क्वॉड के लिए सही कॉम्बिनेशन की तलाश करना रहा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









