
New Zealand Players in IPL 2023: आईपीएल के लिए न्यूजीलैंड ने खिलाड़ियों को दी हरी झंडी, श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए ये 4 स्टार
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च को होने वाला है. इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल फ्रेंचाइजीज को एक खुशखबरी दी है. उन्होंने कप्तान केन विलियमसन समेत 4 स्टार खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए श्रीलंका सीरीज से बाहर कर दिया है.
New Zealand Players in IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का आगाज 31 मार्च को होने वाला है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला है. मगर इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल फ्रेंचाइजीज को एक खुशखबरी दी है.
कीवी बोर्ड ने आईपीएल में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों को इस लीग के लिए श्रीलंका सीरीज से बाहर रखा है. अब न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन समेत स्टार कीवी खिलाड़ी आईपीएल में खेल सकेंगे. बता दें कि न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 8 अप्रैल तक 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलना है.
दूसरा टेस्ट खेलकर आईपीएल टीम से जुड़ेंगे ये प्लेयर
केन विलियमसन के अलावा तेज गेंदबाज टिम साउदी, ओपनर डेवॉन कॉन्वे और स्पिनर मिचेल सेंटनर को श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. वैसे अभी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच एक टेस्ट मैच और 17 मार्च से खेला जाएगा. इसके बाद ये सभी प्लेयर आईपीएल के लिए भारत रवाना होंगे.
विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने खरीदा है. साउदी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. कॉन्वे और सेंटरन दोनों चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. यानी तीन खिलाड़ियों की टीमों को इस आईपीएल सीजन का ओपनिंग मैच खेलना है.
ICYMI | The squad for the ANZ ODI Series against Sri Lanka 🏏 #NZvSL Story | https://t.co/jG8ZzXlopY pic.twitter.com/WXFoMCvnSA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









