
New head coach of Indian Cricket team 2024: गौतम गंभीर बनेंगे भारतीय टीम के नए हेड कोच? BCCI से डील पक्की, अब मुहर लगना बाकी!
AajTak
Team India Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच को लेकर गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे चल रहा है. रिपोर्टों में दावा है कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि वह इस रेस में सबसे आगे हैं.
India Cricket Team New Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच राहुल द्रविड़ के बाद कौन होगा, इस पर जल्द पर्दा उठ सकता है. मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि हेड कोच के लिए सबसे आगे गौतम गंभीर का नाम चल रहा है. गंभीर ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है. बताया जा रहा है कि उनकी BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) संग डील हो चुकी है. गंभीर आईपीएल-2024 की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर रहे.
'क्रिकबज' की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि अब गौतम गंभीर इस पद के बड़े दावेदार हैं. इस सप्ताह कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की तीसरी खिताबी जीत के बाद गंभीर हेड कोच पद के अहम दावेदार माने जा रहे हैं. गंभीर 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वर्ल्ड कप टीम के चैम्पियन खिलाड़ी रहे हैं. वर्ल्ड कप के अंत में राहुल द्रविड़ हेड कोच की जिम्मेदारी छोड़ेंगे.
रिपोर्ट में यह भी दावा है कि गंभीर ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह इस पद को लेकर विचार कर रहे हैं, इस बात का अंदाजा कोलकाता टीम के सह-मालिक शाहरुख खान को भी है. सोमवार (27 मई) को इस पद के लिए आवेदन भेजने का आखिरी दिन था. ऐसी संभावना है कि उन्होंने इस भूमिका के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है, हालांकि अभी तक किसी भी ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक जो बीसीसीआई के टॉप लेवल के अधिकारियों के बहुत करीब हैं, उन्होंने 'क्रिकबज; को बताया कि गंभीर को हेड कोच बनाने को लेकर डील हो गई है, इसे लेकर घोषणा बाकी है.
वहीं, एक हाई-प्रोफाइल टीवी कमेंटेटर जो बीसीसीआई में होने वाली गतिविधियों से भली-भांति परिचित हैं, उन्होंने कहा कि गंभीर को हेड कोच बनाने के लिए कोशिश की जा रही है. हालांकि अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









