
Netherlands vs Bangladesh LIVE Score, World Cup 2023: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, बांग्लादेश की पहले गेंदबाजी
AajTak
NED vs BAN LIVE Score, World Cup 2023 Netherlands vs Bangladesh: क्रिकेट वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है.
NED vs BAN LIVE Score, World Cup 2023 Netherlands vs Bangladesh: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. वर्ल्ड कप के 28वें मुकाबले में आज नीदरलैंड्स का सामना बांग्लादेश से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
नीदलैंड्स की प्लेइंग-11: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, वेस्ले बर्रेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.
बांग्लादेश की प्लेइंग-11: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शंतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









