
Netherlands Squad For ODI World Cup: वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड टीम का ऐलान, स्क्वॉड में भारतीय मूल के 3 खिलाड़ी शामिल
AajTak
नीदरलैंड ने भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय डच टीम की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में रहेगी. स्क्वॉड में भारतीय मूल के तीन खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. इस मेगा इवेंट के लिए अब नीदरलैंड ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम फाइनल कर ली है. नीदरलैंड ने 7 सितंबर (गुरुवार) को अपनी टीम का ऐलान किया, जिसके कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स होंगे.
मर्व-एकरमैन की भी हुई वापसी
नीदलैंड के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अनुभवी खिलाड़ियों कॉलिन एकरमैन और रोएलोफ वैन डर मर्व की वापसी हुई है. 38 वर्षीय वैन डर मर्व और 32 साल के एकरमैन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का काफी अनुभव है और उनकी मौजूदगी से नीदरलैंड की टीम को मजबूती मिलेगी. रेयान कुक टीम के मुख्य कोच होंगे.
JUST IN: Netherlands have named their 15-member squad for #CWC23. Details 👇
स्क्वॉड में भारतीय मूल के तीन खिलाड़ियों विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु और आर्यन दत्त को भी जगह मिली है. विक्रमजीत का जन्म पंजाब के चीमा खुर्द में हुआ था और वह सात साल की उम्र में नीदरलैंड चले गए थे. तेजा की बात करें, तो उनका जन्म आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था. तेजा ने न्यूजीलैंड की घरेलू टीम ऑकलैंड का भी प्रतिनिधित्व किया हुआ है.
विश्वकप के लिए नीदरलैंड की टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ डॉड, बास डी लीडे, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










