
Netherland Qualifies For ODI World Cup: वर्ल्ड कप की सभी टीमों का हुआ फैसला, नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर ली एंट्री
AajTak
नीदलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर भारत में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. नीदलैंड वर्ल्ड कप 2023 में जगह बनाने वाली आखिरी टीम रही
भारत में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में भाग वाली सभी 10 टीमों का फैसला हो गया है. नीदरलैंड सुपर-12 में पहुंचने वाली आखिरी टीम रहीं. स्कॉट एड्वर्ड्स की अगुवाई वाली नीदलैंड ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के मुकाबले में स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराकर ये उपलब्धि हासिल की.
भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल दस टीमें भाग लेने वाली हैं. मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तो इस टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी. वहीं दो अन्य टीमों का फैसला वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए होना था. वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए श्रीलंका और नीदरलैंड ने यह उपलब्धि हासिल की.
10 टीमों का वर्ल्ड कप क्वालिफायर दो स्टेज में खेला गया है. ग्रुप स्टेज की समाप्ति के बाद छह टीमों ने सुपर-सिक्स के लिए क्वालिफाई किया. ग्रुप-ए से जिम्बाब्वे, नीदरलैंड और वेस्टइंडीज ने सुपर-सिक्स जगह बनाई. वहीं ग्रुप-बी से श्रीलंका, स्कॉटलैंड और ओमान को यह उपलब्धि हासिल हुई थी. सुपर-सिक्स राउंड में सभी छह टीमों को तीन-तीन मैच खेलने थे. सुपर-सिक्स को लेकर भी एक पेंच रहा था.
जिम्बाब्वे की टीम ने वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जिसके चलते वह चार प्वाइंट्स लेकर सुपर-सिक्स में पहुंची. वहीं वेस्टइंडीज पर जीत के चलते नीदरलैंड दो अंकों के साथ सुपर-सिक्स में पहुंचा. दूसरे ग्रुप से श्रीलंका ने चार और स्कॉटलैंड ने दो अंकों के साथ सुपर-सिक्स में जगह बनाई.
सुपर-सिक्स स्टेज में टॉप-2 पर फिनिश करने वाली श्रीलंका और नीदरलैंड को भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलने जा रहा है. अब श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच इस क्वालिफायर टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा. क्वालिफायर का फाइनल जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप में क्वालिफायर-1 की टीम बनकर मैच खेलेगी, वहीं उपविजेता टीम क्वालिफायर-2 कहलाएगी.
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल 8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई 11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान दिल्ली 15 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद 19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे 22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला 29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ 2 नवंबर vs क्वालिफायर 2 (श्रीलंका/नीदरलैंड), मुंबई 5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता 11 नवंबर vs क्वालिफायर 1 (श्रीलंका/नीदरलैंड) , बेंगलुरु

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










