
Netflix देगा यूजर्स को झटका! बंद हो जाएगा कंपनी का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान
AajTak
Netflix जल्द ही अपना बेसिक प्लान हटाने जा रहा है, जिसकी कीमत भारत में 199 रुपये है. दरअसल, इस फैसले की मदद से कंपनी अपने रेवेन्यू को बढ़ाना चाहती है. Netflix एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो दुनियभर में पॉपुलर है. हालांकि कंपनी को बीते 2-3 साल से रेवेन्यू को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Netflix जल्द ही अपना बेसिक प्लान हटाने जा रहा है, जिसकी कीमत भारत में 199 रुपये है. दरअसल, इस फैसले की मदद से कंपनी अपने रेवेन्यू को बढ़ाना चाहती है. Netflix एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो दुनियभर में पॉपुलर है. कंपनी को बीते 2-3 साल से रेवेन्यू को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Netflix अपने बेसिक प्लान को कनाडा और ब्रिटेन से हटाएगा. दरअसल, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी लेटेस्ट अर्निंग रिपोर्ट पेश की, जो 2024 के चौथे क्वार्टर की है. इस रिपोर्ट के आधार पर कंपनी ये बड़ा फैसला लेने जा रही है.
ये भी पढ़ेंः ना Flipkart और ना Amazon, अब यहां शुरू हुई Republic Day Sale, मिल रहा 70% तक का डिस्काउंट
साल 2023 के चौथे क्वार्टर की रिपोर्ट्स में बताया है कि नेटफ्लिक्स (Netflix) के टोटल साइनअप अकाउंट्स में 40 पर्सेंट बेसिक अकाउंट हैं, जो एड सपोर्टेड हैं. रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कंपनी इन बेसिक प्लान को हटाने जा रही है और कुछ देशों से 2024 की दूसरे क्वार्टर तक ये प्लान पूरी तरह हटा दिए जाएंगे.
Netflix ने बीते साल अक्टूबर में कुछ देशों में बेसिक प्लान की कीमत में इजाफा किया था. पहले बेसिक प्लान की कीमत 10 अमेरिकी डॉलर और 7 यूरो थी. इसके बाद अक्टूबर में यह प्लान की कीमत 12 अमेरिकी डॉलर और 8 यूरो कर दी गई. इसके अलावा बीते साल जुलाई में कई नए सब्सक्राइबर के लिए बेसिक प्लान को हटा दिया था.
ये भी पढ़ेंः OnePlus 12, OnePlus 12R भारत में लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर और हाई एंड कैमरा, जानिए कीमत और फीचर्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










