
Nepali Cricketer Sita Rana: नेपाल की वूमेन्स क्रिकेटर ने किया पुष्पा सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
फेयरब्रेक टूर्नामेंट का आयोजन एक से 15 मई तक दुबई में किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में नेपाल, थाईलैंड जैसे देशों की वूमेन्स क्रिकेटर्स को खेलने का मौका मिला है.
अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा मूवी का फीवर क्रिकेटर्स पर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे कई मौके आए हैं जब खिलाड़ियों ने इस मूवी के डायलॉग्स की नकल उतारी है. अब इस मूवी का फीवर अब दुबई के मैदान तक जा पहुंचा है, जहां नेपाल की क्रिकेटर सीता राणा डग आउट में बैठकर अल्लू अर्जुन की नकल उतार रही थीं.
दरअसल, दुबई में इस समय फेयर ब्रेक आमंत्रण टूर्नामेंट खेला जा रहा. इसी कड़ी में शुक्रवार को टोरनैडो वूमेन्स और वॉरियर्स वूमेन के बीच मुकाबले के दौरान यह वाकया हुआ. इस टूर्नामेंट में दूसरे मुकाबले में भी सीता राणा ने गैबी लुईस का विकेट लेने के बाद अल्लू अर्जुन स्टाइल में सेलिब्रेशन किया था.
फेयरब्रेक टूर्नामेंट आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन एक से 15 मई तक दुबई में किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट के जरिए आयरलैंड, नेपाल, थाईलैंड की वूमेन्स क्रिकेटर्स को कुछ जानी-पहचानी खिलाड़ियों के साथ भाग लेने का मौका मिला है.
पिछले साल रिलीज हुई थी मूवी
अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा पिछले साल दिसंबर महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज होने के कई महीने बीतने के बावजूद यह मूवी सोशल मीडिया पर अब भी सुर्खियों में है. सिर्फ फिल्म ही नहीं, इसके सभी गाने भी खूब हिट हुए हैं. सोशल मीडिया पर हर जगह इन गानों की मौजूदगी है.
पुष्पा मूवी का श्रीवल्ली सॉन्ग काफी पॉपुलर हो चुका है. इस गाने को कम्पोज श्री प्रसाद ने किया है और इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं. इस गाने को यूट्यूब अबतक करोड़ों लोग देख चुके हैं. इस गाने के हिंदी वर्जन को जावेद अली ने गाया है, वहीं, ओरिजनल वर्जन को सिड श्रीराम ने आवाज दी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








