
Neeraj Chopra Undergoes Surgery: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की सफल सर्जरी... टूटे हाथ के साथ खेली थी डायमंड लीग
AajTak
Neeraj Chopra Undergoes Surgery: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने 14 सितंबर की देर रात अपना गजब का जज्बा दिखाया था. वो टूटे हाथ के साथ डायमंड लीग फाइनल में उतरे और दूसरे स्थान पर रहे थे. नीरज डायमंड ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे. अब उनकी चोट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.
Neeraj Chopra Undergoes Surgery: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने 14 सितंबर की देर रात अपना गजब का जज्बा दिखाया था. वो टूटे हाथ के साथ डायमंड लीग फाइनल में उतरे और दूसरे स्थान पर रहे थे. नीरज डायमंड ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे. अब उनकी चोट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.
नीरज चोपड़ा ने सोमवार (16 सितंबर) को ही स्विट्जरलैंड में अपने हाथ की सर्जरी कराई है. सूत्र ने आजतक को बताया कि नीरज की सर्जरी सफल रही है. बता दें कि डायमंड लीग फाइनल के बाद 15 सितंबर को ही हाथ टूटने वाली बात का खुलासा खुद नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था.
'लेफ्ट हैंड की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर'
नीरज चोपड़ा को यह चोट 9 सितंबर को प्रैक्टिस के दौरान लगी थी. उन्होंने बताया था कि मेडिकल टीम की मदद से वो डायमंड लीग फाइनल खेलने में सक्षम हुए थे. हालांकि वो खिताब जीतने से चूक गए और दूसरे नंबर पर रहे थे. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर थ्रो के साथ खिताब जीता था. यानी नीरज महज 1 सेंटीमीटर से पीछे रह गए.
फाइनल के बाद नीरज ने लिखा था, 'जैसे-जैसे 2024 का सीजन समाप्त हो रहा है, मैं उन सब चीजों को याद कर रहा हूं जो मैंने साल भर में सीखा है जिसमें सुधार, असफलताओं, मानसिकता और बहुत कुछ है. सोमवार (9 सितंबर) को प्रैक्टिस के दौरान मुझे चोट लगी थी और एक्स-रे से पता चला कि मेरे लेफ्ट हैंड की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है. यह एक और दर्दनाक चुनौती थी, मगर अपनी टीम (डॉक्टर्स) की मदद से मैं ब्रसेल्स (डायमंड लीग फाइनल) में हिस्सा लेने में सफल हो सका.'
दूसरी बार डायमंड लीग जीतने का सपना टूटा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









