
Neeraj Chopra, Asian Games Controversy: पहले ज्योति, अब नीरज ने निकाली 'चीन की हेकड़ी'.... हर बार मुंह की खा रहा ड्रैगन
AajTak
चीन के हांगझोउ में जारी एशियन गेम्स में 11वें दिन (4 अक्टूबर) भारत ने 3 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं. इसमें नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड और किशोर जेना ने सिल्वर मेडल दिलाया. भारत ने अब तक 18 गोल्ड समेत कुल 81 मेडल जीत लिए हैं. इन गेम्स के दौरान चीन हर बार भारतीय एथलीट्स से पंगा ले रहा और हर बार उसे ही मुंह की खानी पड़ रही है...
Neeraj Chopra, Asian Games Controversy: इस बार एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझोउ शहर में हो रहा है. गेम्स के शुरुआती 11 दिनों में भारत ने कुल 81 मेडल जीत लिए. इसमें 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं. एशियन गेम्स का 11वां दिन (4 अक्टूबर) भारत के लिहाज से बेहद खास रहा.
इस दिन भारत ने 3 गोल्ड समेत कुल 12 मेडल जीते हैं. जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और किशोर जेना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया है. नीरज का बेस्ट थ्रो 88.88 और किशोर का 87.54 मीटर का रहा. इन्हीं के दम पर ये मेडल जीते. ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है, जब जैवलिन में भारत ने एक साथ यह दोनों मेडल जीते हों.
एशियन गेम्स में हो रही चीन की फजीहत
मगर यहां समझने वाली बात यह है कि अपने आप को दुनिया की दूसरी बड़ी इकोनॉमी मानने वाले चीन की इन एशियन गेम्स के दौरान जमकर फजीहत हो रही है. वो लगातार भारतीय खिलाड़ियों से पंगा ले रहा है और हर बार उसे मुंह की खानी पड़ रही है.
हाल ही में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में भारतीय स्टार ज्योति याराजी ने सिल्वर मेडल जीता. उस दौरान भी चीन ने ज्योति को डिस्क्वालिफाई करने की पूरी साजिश रची, लेकिन वो नाकाम रहा. तब ज्योति ने चीनी प्लेयर और अंपायरों को करारा जवाब दिया. हाल यह हुआ कि चीन को अपनी ही खिलाड़ी को डिस्क्वालिफाई करना पड़ गया. साथ ही ज्योति को ब्रॉन्ज की जगह सिल्वर मेडल देना पड़ा.
नीरज और किशोर ने भी सिखाया सबक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









